ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश में कूड़ेदान दिए गए।
क्लब अध्यक्ष लायन पंकज चंदानी सचिव लॉयन अभिनव गोयल ने बताया कि आज 30 जून को उनके लॉजिस्टिक ईयर का आखिरी दिन है। वह आज के दिन को खास बनाने के लिए आज कोतवाली ऋषिकेश में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत चार कूड़ेदान दिए गए।
 कोतवाल ऋषिकेश प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल हमेशा से ही समाज कल्याण के कार्य करता रहा है व इसके अलावा वह पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर भी जनहित के कार्य करता रहता है। इसी क्रम में आज क्लब द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के लिए चार कूड़ेदान दिए गए।
इस अवसर पर लायन पंकज चंदानी अतुल जैन अभिनव गोयल सुशील छाबड़ा धीरज मखीजा मयंक गुप्ता राहुल छाबड़ा अंकुर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: