ऋषिकेश। विश्व योग दिवस पर योग का प्रमुख केंद्र गंगा पार परमार्थ निकेतन रहा। पौं फटते ही परमार्थ घाट पर योगाभ्यास करने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों सहित सात समुंदर पार से आए विदेशियों की जबरदस्त भीड़ जुटने शुरू हो गई थी ।आश्रम के योग विशेषज्ञों द्वारा विश्व योग दिवस पर तमाम योग जिज्ञासुओं को संगीत की धुन पर योगाभ्यास कराया गया।

Post A Comment: