देहरादून २९ जून । मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में एक शिक्षिका द्वारा स्थानांतरण को लेकर किए गए हंगामे व प्रयोग किए गए अपशब्दों की भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने भर्त्सना करते हुए कांग्रेस व विपक्ष के उन नेताओं की निंदा की है जो इस मामले पर मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में व्यवस्था नहीं अराजकता चाहती है ।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम जन सामान्य की समस्याओं को मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं सुनने और उनके समाधान के लिए किया जाता है । यह उनकी जनहितों के प्रति संवेदनशीलता का प्रमाण है । मुख्य मंत्री के इन कार्यक्रमों से हज़ारों लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है ।
डॉ भसीन ने कहा कि यह मुख्य मंत्री की संवेदनशीलता का ही परिचायक है कि वे वेब साइट पर पंजीकृत व ट्विटर पर भी मिलने वाली समस्याओं व शिकायतों का भी तत्काल निराकरण करते हैं । जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है ।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में सम्बंधित शिक्षिका बिना किसी कारण से आपे से बाहर हो गई और मुख्यमंत्री के समझाने पर भी वे चुप नहीं हुई अपितु शिक्षिका ने वहाँ हंगामा करती रही । टोके जाने पर भी शिक्षिका ने हंगामा जारी रखा और इतना ही नहीं उन्होंने ऐसे अपशब्द भी कहे जिन्हें दोहराया नहीं जा सकता ।उचित होता कि शिक्षिका मुख्यमंत्री के समक्ष शालीनता से अपनी समस्या रखती ।ऐसे में मुख्यमंत्री जैसे सबकी समस्याओं को सुनकर आदेश कर रहे थे शिक्षिका की बात पर भी उचित कार्यवाही करते । लेकिन शिक्षिका अनावश्यक रूप से उत्तेजित व्यवहार पर उतर आई और मुख्यमंत्री की बात को भी अनसुना कर हंगामा करती रही । ऐसे में शिक्षिका कार्यक्रम में ख़ुद ही समस्या बन गई । अतः उस पर कार्यवाही करनी पड़ी । जबकि मुख्यमंत्री ने शिक्षका से पहले और बाद में भी जन समस्याओं को सुना और आवश्यक आदेश भी दिए।
उन्होंने कहा कि यह प्रकरण बहुत गम्भीर है जिसमें शिक्षिका ने न केवल सारी मर्यादाओं का उल्लंघन किया बल्कि घोर अनुशासनहीनता भी की। जिसे किसी भी रूप में कोई भी स्वीकार नहीं किया सकता। यह मामला व्यवस्था से भी जुड़ा है और यदि ऐसे मामलों को समर्थन दिया जाएगा तो कोई भी कार्य करना सम्भव नहीं होगा ।
डॉ भसीन ने कहा कि उस मामले पर कांग्रेस व विपक्ष के कुछ नेता राजनीति करने की कोशिश में मुख्यमंत्री की आलोचना कर रहे हैं । इससे जनता में यही संदेश जा रहा है कि कांग्रेस सहित विपक्ष के ये नेता प्रदेश में व्यवस्थाओं की स्थापना नहीं चाहते अपितु प्रदेश में अफ़रातफ़री मचाने के पक्षधर है । भाजपा इन नेताओं की कठोर शब्दों में आलोचना करती है ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तराखंड में अनुशासन पूर्ण व भ्रष्टाचार रहित नई कार्यसंस्कृति को विकसित कर रही है ।लेकिन कांग्रेस सहित विपक्ष को यह रास नहीं आ रहा ।

Post A Comment: