देहरादून। बीसीसीआई से बोर्ड की मान्यता के लिए झूझ रहे उत्तराखंड क्रिकेट का पिछले 18 साल सूखा ख़त्म हो गया है । सोमवार को दिल्ली में चारों एसोसिएशन के बीच हुई बैठक में बीसीसीआई ने एडहॉक कमेटी को एक साल तक लागु करने की अनुमति दे दी है। सभी एसोसिएशनों से छह सदस्य, तीन सदस्य बीसीसीआई से और एक खेल विभाग का प्रतिनिधि भी कमेटी में शामिल रहेंगे। राज्य की उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को बीसीसीआई की प्रशासक कमेटी के अध्यक्ष विनोद राय के सामने अपनासमर्थन दियाउत्तराखंड के खेल मंत्री अरविन्द पांडेय ने उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ भवन के सभागार के लोकापर्ण के दौरान कहा कि मैंने बीसीसीआई के विनोद राय से किसी भी एसोसिएशन को मान्यता देने के लिए नहीं कहा है। मैंने उनसे उत्तराखंड में क्रिकेट को सुचारू करने और राज्य केखिलाड़ियों को खेलने का मौका देने के लिए राज्य में क्रिकेट गतिविधियां करने के लिए कहा है। चाहें वह एडहॉक कमेटी लागु करे या एसोसिएशन को मान्यता दे। मंत्री ने दो टूक में कहा कि अभी भी एसोसिएशनों के बीच आपसी मतभेद है, मंत्री ने कहा कि बीसीसीआई ने सभी को क्रिकेट में कद को देखकर सभी एसोसिएशन के सदस्य को एडहॉक कमेटी में शामिल किया है।

Post A Comment: