ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने एक निर्धन कन्या के विवाह हेतु उसकी मदद की ।
लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष पंकज चंदानी व सचिव अभिनव गोयल ने बताया कि मोनिका जिसका विवाह 28 जून को होना है उनकी माताजी द्वारा क्लब को संपर्क किया गया और बताया गया कि उनको विवाह हेतु कुछ जरूरी सामान की आवश्यकता थी
क्लब द्वारा तुरंत ही उनके लिए एक डबल बेड सेट, सिलाई मशीन, पंखा इत्यादि भेंट कर दिए गए।
इस अवसर पर श्रीमती धूपा देवी, पंकज चंदानी , अभिनव गोयल, अतुल जैन ,सुशील छावड़ा, डॉक्टर गगन शर्मा , आशीष अग्रवाल , अंकुर अग्रवाल , धीरज मखीजा आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: