देहरादून: अफगानिस्तान ने दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर सीरीज़ पर कब्ज़ाकर लिया है। अब इस सीरीज का अंतिम मैच 7 जून को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलाजायेगा। अफगानिस्तान की इस जीत के हीरो एक बार फिर राशिद खा रहे जिन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। उनकी इस गेंदबाजी के बदौलत बांग्लादेश 8 विकेट खोकर 134 रन ही बना पायी थी जिसे अफगानिस्तान ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ही चेज कर लिया।राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलीजा रही टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उनके सलामी बल्लेबाज़ लिटन दास 3 गेंदों पर महज एक रन बनाकर आउट हो गये। उनके बाद तमीम इकबाल (43) और शब्बीर (13) ने स्कोरको आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन जल्द ही शब्बीर नबी की गेंद पर कैच थमा बैठे। फिर रहीम (22) और महमूदुल्लाह (14) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। फिरअंत में राशिद खान के सामने पूरी बांग्लादेश की टीम ने घुटने टेक दिये और निर्धारित 20 ओवर में 134 रन ही बना पायी।स्कोर का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरूआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज मौ. शहजाद (24) और उसमान गनी (21) ने ठोस शुरूआत दी। उनके बाद रही सही कसर फस्र्ट डाउन पर बल्लेबाजी करने आये शेनवरी(49) ने कर दी। उन्होेंने 41 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से इस स्कोर को अंजाम दिया। अंत में नबी (31) ने नाॅट आउट रहते हुए अपनी टीम को जिता दिला दी। नबी ने महज 15 गेंदों पर 2 छक्कें लगाते हुए तेजी से रन और जीत को आसान बना दिया। जिसमें रूबेल की बाॅल पर फिनीशर्स छक्का भी शामिल हैं।
Home
उत्तराखंड
खेल
ताज़ा ख़बर
बंगालदेश से Twenty-20 सीरीज में 2 मैच जीतने पर अफगानिस्तान हुआ सीरीज का पक्का दावेदार


Post A Comment: