लैंसडौंन विधायक दिलीप रावत ने मंगलवार को मृतक आश्रितों को ढांढस बंधाया। परिजनों से मुलाकात कर विधायक ने हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। शासन द्वारा मुआवजा राशि 1-1 लाख की चेक भी सौंपे। विधायक ने मंगलवार को मैरा गांव पहुंचकर 8 परिवारों को चेक सौंपे। इस मौके पर तहसीलदार तीरथ सिंह नेगी, ग्राम पंचायत अधिकारी मनीष सुयाल,ललित पटवाल, सत्यपाल सिंह , बचन सिंह आदि भी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत अधिकारी ने मृत्यु प्रमाण भी परिजनों को सौंपे गए। विधायक ने कहा कि बस हादसे में जो बच्चे अनाथ हो गए उनकी मदद के लिए एनजीओ के जरिए प्रति माह सहायता राशि की भी व्यवस्था भी की जा रही है। किसी भी तरह की परेशानी प्रभावितों को नहीं होने दिए जाएंगे। कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है और घायलों को भी बेहतर उपचार दिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि बस हादसे की मजिस्टे्रटी जांच की जा रही है दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने भी घर-घर जाकर भी मुआवजा राशि दी जा रही है। इधर, पूर्व सीएम हरीश रावत की 8 जुलाई को होने वाली जनसभा को बस हादसे के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। कांगे्रस के ब्लाक अध्यक्ष गोपाल रावत और पूर्व मंत्री एवं मीडिया समन्वयक धीरेंद्र प्रताप ने यह जानकारी दी है।

Post A Comment: