देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल में जनता दरबार लगाया। बता दें कि मंत्रियों की व्यस्तता की वजह से तकरीबन 2 महीने सेभाजपा प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार नहीं लगाया गया था। आज काफी लंबे समय बाद प्रदेश कार्यालय में लगाए गए जनता दरबार में काफी संख्या में लोग पहुंचे। जहां लोगों ने अपनी अलग अलग तरह की समस्याएं बताएं मंत्री को बताई। सुबोध उनियाल ने कहा कि जनतादरबार काफी समय बाद प्रदेश कार्यालय में लगा है लेकिन मंत्री विधानसभा और अपने-अपने आवासों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते है और लोगों की समस्याएं सुनते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं और आर्थिक सहायता से संबंधित और आपदा से संबंधितकई तरह की समस्याएं यहां आए हैं। जिनके समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं साथ ही मंत्री ने कहा कि सरकार सीधे जनता के द्वार जाकर काम कर रही है जिससे आप लोग भी काफी खुश है।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने 2 महीने बाद भाजपा मुख्यालय में लगाया जनता दरबार


Post A Comment: