देहरादून। ज़ोरदार बारिश के चलते राजधानी देहरादून के थाना बसंत बिहार में पुश्ता गिरने से 4 की मौत हो गयी जबकि 2 अन्य घायल हो गए। रेस्कयू अभियान चलाकर पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जबकि मृतको के शव को निकाल कर मोर्चरी में रखा गया है।
थाना बसंत विहार क्षेत्र में समय प्रातः 05:30 बजे थाना बसंत विहार के शास्त्री नगर खाला क्षेत्र में एक मकान का पुश्ता ढहने से उसमें कुछ लोग दब गए हैं।
उक्त सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल मय आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।
 पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा आपदा उपकरणों की सहायता से मौके से मलबे को हटाकर उसमें दबे 06 लोगों को निकालकर थाने के सरकारी वाहन से तत्काल उपचार हेतु दून अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 4 लोगों को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया, शेष दो घायलों का वर्तमान में दून अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 मृतक :-
1- संतोष साहनी पुत्र रामचंद्र साहनी निवासी शास्त्रीनगर खाला, वसंत विहार देहरादून, उम्र 35 वर्ष।
2-  सुलेखा देवी पत्नी संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 30 वर्ष
3-  धीरज कुमार पुत्र संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 5 वर्ष।
4-  नीरज कुमार पुत्र संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 3 वर्ष। सभी मूल निवासी - तारसराय गुड़िया जिला दरभंगा, बिहार।

 घायलो के नाम-
1-  प्रमोद साहनी पुत्र सखीलाल साहनी, उम्र 35 वर्ष।
2-  जगदीश साहनी, उम्र 70 वर्ष।

Post A Comment: