कोटद्वार। रविवार की सुंबह नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर यात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में मौके पर 45 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम हेलिकॉप्टर के जरिये मौके के लिए रवाना हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रविवार की सुबह करीब 8.45 बजे की है। यात्रियों से खचाखच भरी एक प्राइवेट बस (यूके 12सी 0159) भौन से रामनगर जा रही थी। नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर ग्वीन पुल के पास बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। हादसे में 45 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को धुमाकोट अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि बस 28 सीटर है और उसमें संख्या से ज्यादा यात्री सवार थे। बस सड़क से करीब 60 मीटर नीचे संगुड़ी गदेरे (बरसाती नाले) में गिर गई। जिला आपदा कंट्रोल रूम ने हादसे में 45 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

Post A Comment: