ऋषिकेश। ज़िलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला ने जारी एक बयान में कहा की पौड़ी ज़िले में धूमाकोट के समीप हुई बस दुर्घटना पर कांग्रेस परिवार गहरा दुख: व संवेदनायें व्यक्त करते है और भगवान से मृतकों की आत्मा को शांति की प्रार्थना करते हैं ।साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं ।
जयेन्द्र रमोला ने कहा कि इस दुर्घटना की उच्चस्तरीय जॉंच होनी चाहिये और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए । परन्तु पहली नज़र में दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरलोडिंग व ख़राब सड़क होना पाया गया है । सुप्रीम कोर्ट व्दारा आदेशित किया गया है की ओवरलोड रोका जाना चाहिए परंतु अधिकतर ज़िलों में पुलिस प्रशासन व RTO ओवरलोडिंग को रोकने में नाकाम हुए हैं तथा साथ ही कई क्षेत्रों में प्रशासन के लोग ओवरलोडिंग को बढ़ावा देते हुए नज़र आए हैं इसमें सरकार की भी बहुत बड़ी नाकामी है कि वह ओवरलोड को रोक नहीं पा रही है। साथ ही पहाड़ को सुविधाओं से सम्पन्न करने की बात करने वाली व ऑल वेदर रोड के नाम पर ढिंढोरा पीटने वाली केंद्र व प्रदेश की सरकार फ़ेल होती नज़र आ रही है कई क्षेत्रों में मुख्य मार्गों पर बड़े बड़े गड्ढे होने की वजह से दुर्घटनाए लगातार हो रही है परन्तु सरकार जॉंच के अतिरिक्त कुछ नहीं कर पाती आज तक कोई भी जॉंच ना पूरी हुई है नाही किसी दोषी व्यक्ति को सज़ा मिली है बस सरकार जॉच और मुआवज़ा तक सीमित है, और क्योंकि ओवरलोडिंग के साथ-साथ सड़क टूटी होनी भी दुर्घटना की वजह बताई जा रही है इसलिये कल की दुर्घटना के मुख्य दोषी जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन व मार्ग एजेंसी हुये और कांग्रेस मॉंग करती है कि इन तीनों विभागों के जिम्मेदार अधिकारी के विरूध्द मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करनी चाहिये । ताकि भविष्य में यह अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारी से कार्य करे और दुर्घटनाओं को रोका जा सके ।

Post A Comment: