ऋषिकेश। ऋषिकेश टिहरी मार्ग पर ढालवाला स्थित चंद्रभागा पुल के निकट एक इंस्टीट्यूट में चपरासी के पद पर कार्यरत व्यक्ति की बस की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार कि सुबह 7:00 बजे के लगभग यशपाल निवासी ढालवाला जो कि एक इंस्टिट्यूट में चपरासी के पद पर कार्यरत था ।और वह सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था ,कि पुलिस चौकी से ठीक पहले चंद्रभागा पुल पर एक बस की चपेट में आकर वह बुरी तरह घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में राजकीय चिकित्सालय उपचार हेतु लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दिया ।पुलिस के अनुसार जिससे यशपाल की मौत हुई है उस बस को चालक सहित पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

Post A Comment: