ऋषिकेश। शनिवार को  रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब द्वारा संयुक्त रुप से मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के कर कमलों द्वारा  ट्री प्लांटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।  जिसमें डेढ़ सौ फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण स्थानीय  डिग्री कॉलेज  में  किया गया। इस अवसर पर मंत्री रावत  के लिए एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया तथा मंत्री द्वारा रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब द्वारा वृक्षारोपण की बहुत सराहना की गई। उन्होंने कहा एक पेड़ 4 लोगों को जीवन और 16 लोगों को ऑक्सीजन  देने की क्षमता रखता है इसलिए रोटरी क्लब का यह प्रयास सराहनीय पूर्ण है।
मौके पर क्लब अध्यक्ष  रो.राजीव गर्ग सचिन विशाल तायल एवं क्लब के सम्मानित सदस्य  नवनीत, शेखर, सुदामा, नितिन, हिमांशु, संजीव, सुशील, डॉ रवि कौशल, डॉ डीके श्रीवास्तव, सचिन, नंदू भंडारी, दीपक, डॉ प्रसाद रविंद्र, यदुनंदन  गुप्ता, इनरव्हील  क्लब की अध्यक्षा रेखा गर्ग, सचिव सलोनी गोयल, रश्मि अग्रवाल, चालू कोठारी, रेखा नागलिया, मीनाक्षी, डॉ निवेदिता, मीनू  ढंग, मनीषा,  गीता, धीर व सविता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post A Comment: