देहरादून 10 जुलाई । भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि सोशल मीडिया पर राज्य सरकार व भाजपा संगठन के ख़िलाफ़ कुछ लोगों द्वारा ग़लत सूचनाएँ फैलाईं जा रही हैं । यह एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है । जबकि सभी सूचनाएँ पुरु तरह आधारहीन हैं ।
प्रदेश मीडिया प्रमुख ने कहा कि पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया पर कुछ लोग सरकार व भाजपा संगठन के ख़िलाफ़ अफ़वाहें फैलाने का काम कर रहे हैं । ये अफ़वाहें एक सोची समझी साज़िश का हिस्सा हैं । कुछ लोग भाजपा सरकार व संगठन को बदनाम करने व अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं । यह कार्य केवल उत्तराखंड में ही नहीं अपितु देश भर में किया जा रहा है । यहाँ तक कि लोग पत्रकारों को भी भ्रमित करने के प्रयास में है । लेकिन षड्यंत्रकारियों के मंसूबे सफल नहीं होंगे ।

Post A Comment: