5 महीने की बेटी को जहर देकर हत्या का प्रयास किए जाने के  मामले में  पत्नी ने पति के विरुध दर्ज करवाई रिपोर्ट
-बेटी की   हालत गंभीर, एम्स से जौलीग्रांट किया गया रेफर
ऋषिकेश,10जुलाई। 5 साल पहले हुए विवाह के उपरांत पत्नी ने अपने पति के ऊपर अपनी 5माह की बच्ची  को  जहर देकर उसकी हत्या किए जाने  का मामला मुनिकीरेती थाने में  दर्ज करवाया है ।थाना मुनि की रेती  पुलिस के अनुसार  मंगलवार की देर शाम श्रीमती करिश्मा  देवी पत्नी  महेंद्र सिंह निवासी ग्राम मुंडला थाना मुनिकीरेती जिला टिहरी गढ़वाल द्वारा लिखित रुप से थाने मे  दी एक तहरीर  मे श्रीमती कृष्णा देवी द्वारा अपने पति महेंद्र सिंह चौहान के ऊपर अपनी 5 महीने की बेटी और अर्मिता को जहर देकर उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस द्वारा इस संबंध में महेंद्र सिंह चौहान के विरुद्ध धारा 307 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता अर्मिता को एम्स चिकित्सालय से जौलीग्रांट चिकित्सालय रेफर किया गया है ।जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने यह   भी बताया कि कृष्णा देवी का 5 साल पहले विवाह हुआ था जिसके एक  तीन साल का लड़का भी है लेकिन उसके पति महेंद्र सिंह चौहान को लड़की पसंद नहीं थी ।जिसके कारण है घर में कलेश भी करता था और आज सुबह उसने उसे जहर देकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया पुलिस ने पत्नी द्वारा दी गई ,तहरीर पर जांच प्रारंभ कर दी है।

Post A Comment: