पहाड़ों मैं हो रही बरसात के कारण जगह जगह रास्ते हुए बंद 
-जिलाधिकारी टिहरी ने बंद मार्गों को खोलने का शीघ्र दिया आश्वासन
ऋषिकेश। शुक्रवार से हो रही  लगातार वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से  ऋषिकेश सहित पहाड़ों में   ऋषिकेश  -बद्रीनाथ  राष्ट्रीय राजमार्ग तथा ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग  पर कई जगह  रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं।  जिसके कारण  पहाड़ों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ,वही गंगा का जल स्तर   नदी -नालों में आए बरसा के पानी के कारण काफी बढ़ गया है। जिसके चलते ऋषिकेश गंगा नदी  खतरे के निशान को छू रही है  जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ज्ञात रहे की शुक्रवार की शाम से पहाड़ों में लगातार वर्षा हो रही है जिसके कारण  नदियों का पानी उफान पर आ गया है। वही मैदानी क्षेत्रों में खेतों में पानी भर जाने के कारण फसलें भी चौपट हो गई है । ऋषिकेश  मैं बायपास मार्ग पर  टीएचडीसी ऑफिस के निकट  वर्षा के कारण बिजली की हाईटेंशन तारों पर गिरे पेड़ के कारण नगर की विधुत व्यवस्था भी चौपट हो गई है  वही  ऋषिकेश गंगोत्री मार्ग पर  कई जगह जहां भारी भूस्खलन होने के चलते  जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं । जिससे सड़क के दोनों ओर  वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं ।और पहाड़ी क्षेत्रों का देश के विभिन्न हिस्सों से संबंध विच्छेद हो गया वही जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार जहां ऋषिकेश गंगोत्री मार्ग पर भद्रकाली से आगराखाल तक सड़क मार्ग खुल गया है,, वहीं  भीनू में अभी भी रोड बंद  है, जहाँ रोड खोलने के लिएजेसीबी/पोकलैंड द्वारा लगातार कार्य जारी है,लगातार बारिश के कारण सड़क मार्ग सुचारू किए जाने में कठिनाइयाँ आ रही हैं,  तो उधर बद्रीनाथ मार्ग पर गुलर तथा साकणी धार के पास भू संतुलन से भारी मलवा जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी है जिसे खोलने के लिए आईटीबीपी के जवानों द्वारा कड़ी मशक्कत की जा रही है जो कि शीघ्र आवागमन के लिए खोले जाने की संभावना है
प्रशासन का कहना है 
 टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद की जनता से अपील की है कि लगातार हो रही भारी बारिश में आवागमन के दौरान सावधानी बरतें और बहुत जरूरी होने पर ही सावधानीपूर्वक सफर करें। जिलाधिकारी ने आमजन से जनपद में  बुनियादी सुविधाओं के अवरुद्ध होने की स्थिति में सुचना साझा करने की अपेक्षा की है ताकि सुविधाओं/व्यवस्थाओं की बहाली में तत्काल कार्यवाही की जा सके। वहीं जनपद में लगातार हो रही वर्षात को देखते हुये जनपद स्तरीय अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया है। अवरुद्ध होने वाले मार्गों पर जेसीबी तैनात की गई है तथा वर्तमान में अवरुद्ध मार्गों को यथा संभव सुचारू किये जाने की कार्यवाही गतिमान है।

Post A Comment: