देहरादून। ओवर लोडिंग व अनफिट बसों के सड़कों पर चलने से होने वाली दुर्घटनाओं के लिए सीधे तौर पर परिवहन विभाग जिम्मेदार होता है। लेकिन उत्तराखण्ड में ज़ीरो टाॅलरेंस का दावा करने वाली त्रिवेन्द्र रावत सरकार हादसों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को दुर्घटना के बाद ईनाम से नवाजने में लगी हुई है। धूमाकोट बस हादसे के बाद सरकार ने सीधे तौर से परिवहन विभाग से जुड़े न होने के बावजूद गढ़वाल कमिश्नर व डीआईजी को उनके पद से हटा दिया था। लेकिन दुर्घटना में मुख्य विभाग के सीधे तौर पर जिम्मेदार आरटीओ को ईनाम से नवाजते हुए देहरादून के आरटीओ पद पर तैनाती दे दी। सरकार के इस फैसले पर हैरानी जताई जा रही है। 
धूमाकोट बस हादसे में 48 लोगों की जान चली गई थी। पौड़ी संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर तैनात दिनेश चंद्र पठोई को सजा के तौर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में पोस्टिंग दे दी है। अब यहां यह सवाल उठने लगे हैं कि यह सजा है या दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री से पठोई को इनाम दिया है। जबकि देहरादून के संभागीय परिवहन अधिकारी सुधांशु गर्ग का ट्रांसफर पौड़ी कर दिया। गौरतलब है कि देहरादून लाए गए पठोई इससे पहले भी लंबे समय तक देहरादून में ही तैनात रहे हैं। वह यहां पर एआरटीओ के पद पर तैनात थे तथा यहीं पर उनका प्रमोशन आरटीओ के पद पर किया गया था। कुछ समय पहले उनका ट्रांसफर पौड़ी हुआ तो धुमाकोट बस हादसे का दोषी मानते हुए उनका ट्रांसफर फिर से देहरादून कर दिया गया। संभवतः मुख्यमंत्री को लगता है कि यह अधिकारी दुर्गम में सेवा देने के लायक बिल्कुल नहीं हैं। इसलिए उनकी देहरादून में पनिशमेंट पोस्टिंग की गई है। जनता में इस कड़े कदम की कापफी प्रशंसा किए जाने की उम्मीद है। ओवरलोडिंग के कारण हुए बस हादसे में सीधे तौर पर सबसे जिम्मेदार अफसर के खिलाफ सबसे अंत में कार्यवाही हुई और कार्यवाही में उन्हें सजा देने के नाम पर देहरादून ट्रांसफर का इनाम दिया गया है। गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर व आईजी गढ़वाल से दायित्व वापस ले लिया गया, जबकि धुमाकोट बस हादसे में उनकी कोई सीधी भूमिका नहीं थी। शासन ने कार्रवाई करते हुए एआरटीओ को निलंबित कर दिया है जबकि जनपद में विभाग के मुख्या की कोई गलती सरकार को दिखाई नहीं दी है। जिस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री होते हुए मुख्यमंत्री को अपने विभाग की कोई गलती इस सड़क दुर्घटना मंे नहीं दिखाई दी उसकी प्रकार जनपद में परिवहन विभाग के मुखिया आरटीओं भी उन्हें पाक साफ नज़र आये। 

Post A Comment: