कांवड़ यात्रा हुई शुरू
 -सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरे जाने का  आयुक्त को दिया गया आश्वासन हुआ हवा हवाई
- सड़क पर पड़े गड्ढे ने साइकिल सवार की ली जान
ऋषिकेश,29जुलाई। पुलिस प्रशासन द्वारा नीलकंठ  कावड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार - ऋषिकेश क्षेत्र से गुजरने वाले ढाई करोड़ से अधिक कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर जहां  अपनी पूरी तैयारी कर ली है ,वही गढ़वाल आयुक्त के पीडब्ल्यूडी,व एन.एच विभाग को हरिद्वार से नीलकंठ  तक सभी मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाए जाने के दिए गए निर्देशों को ठेंगा दिखा दिया गया है। जिसके चलते शनिवार को एक साइकिल सवार यशपाल की ढाल वाला में सड़क पर गड्ढा होने के कारण बस के नीचे आकर मौत हो गई ।ज्ञात रहे की गढ़वाल कमिश्नर द्वारा तमाम विभागों की ऋषिकेश में  कांवड़ यात्रा  की तैयारियों को लेकर एक विशाल  समीक्षा बैठक 25 जुलाई को बुलाई गई थी ।जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने गढवाल कमीशनर को पूरी तरह भरोसा दिलाया था। कि वह 26 जुलाई  तक  सभी सड़क मार्गों को गड्ढा मुक्त बना देंगे ।परंतु यह सभी दावे उस समय हवा-हवाई हो गए जब 27 जुलाई से यात्रा प्रारंभ हो गई ,लेकिन सड़कों के गड्ढे समाप्त नहीं हुए ।और जिन गड्ढों को मिट्टी डालकर भरने का प्रयास किया गया। वह मिट्टी बरसात में बह गयी है ।जिसके कारण सड़कों पर दुर्घटनाओं के होने की संभावना बन गई है। जिसे  लेकर टिहरी पुलिस ने पीडब्ल्यूडी विभाग को एक पत्र लिखकर तत्काल सड़कों पर पड़े गड्ढों को समाप्त किए जाने की मांग की है। जिससे आने वाले कावड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े ।

Post A Comment: