उप जिलाधिकारी आपदा प्रबंधन की टीम लेकर पहुंचे मौके पर खुलवाया मार्ग
ऋषिकेश ,4 जुलाई। ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग पर ब्रहमपुरी के निकट हुए भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 58 लगभग 6 घंटे तक अवरूं रहा जिसके चलते  सड़क के दोनों और  वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई जिसकी सूचना पर उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान तथा आपदा प्रबंधन की टीम के साथ मुनि की रेती थाना  प्रभारी एस के सकलानी मय टीम के मौके पर पहुंचे और उन्होंने जेसीबी की सहायता से मार्ग पर आए मलबे को हटवाकर रास्ते को खुलवा दिया जिसके बाद वाहनों में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली वाहनों का आवागमन सुचारु रुप से प्रारंभ हो गया

Post A Comment: