अतिक्रमण हटाओ अभियान के
अंतर्गत आधा दर्जन खो-खो सहित नर्सरी को किया ध्वस्त
ऋषिकेश 17 जुलाई। उच्च न्यायालय के आदेश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार को अतिक्रमण पर चला पीला पंजा। जिसके अंतर्गत आधा दर्जन खो-खो सहित अवैध नर्सरी को तहस-नहस कर दिया। उप जिलाधिकारी हरिगिरी नगर निगम के उपायुक्त उत्तम सिंह नेगी, पीडब्ल्यूडी, तथा एन एच के अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए गए ऋषिकेश हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर काले की ढाल पर आधा दर्जन अवैध खो-खो को जहां पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। वही अवैधानिक रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा कर चलाई जा रही नर्सरी पर भी पीला पंजा चला। उप जिलाधिकारी हरि गिरि ने बताया कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी अवैध कब्जा धारियों को सार्वजनिक रूप से मुनादी करवा कर चेतावनी दे दी गई है। कि वह स्वयं अपने अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दें, वरना उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके चलते कुछ अवैध कब्जाधारियों ने तो स्वयं अपने कब्जे को हटा लिया, तथा कुछ के अवैध कब्जे अभी भी बरकरार है। जिसे लेकर उप जिलाधिकारी ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। और उन्होंने 1 सप्ताह का उन्हें स्वयं कब्जा हटा लेने के लिए समय दिया है। वही प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से कब्जाधारियों में खलबली मची है।

Post A Comment: