ऋषिकेश 17 जुलाई। सोमवार को गंगा में स्नान करते हुए एक छात्र के डूब जाने के उपरांत पुलिस द्वारा चलाए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान छात्र का शव मंगलवार की दोपहर को त्रिवेणी घाट से बरामद कर लिया है ।प्राप्त समाचार के अनुसार वश वंश त्यागी पुत्र अजय त्यागी बनखंडी निवासी भरत मंदिर इंटर कॉलेज का छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगा की लहरों में गुम हो गया जिसके बाद पुलिस द्वारा उसकी खोज में रेस्क्यू अभियान चलाया गया लेकिन देर रात हो जाने के कारण उसका कहीं भी पता नहीं चला था जिसके बाद मंगलवार को पुणे पुलिस ने अरेस्ट की अभियान चलाया और उसका शव दोपहर में बरामद कर लिया है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है ।


Post A Comment: