गुलदस्ते की जगह श्रीमद्भगवद्गीता की भेंट।
देहरादून आज देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल वह प्रदेश महामंत्री डॉ0 वी0डी0 शर्मा के नेतृत्व में यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने सूचना महानिदेशक श्री दीपेंद्र चौधरी से सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में एक औपचारिक मुलाकात की व उनको श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की, जिसके लिए सूचना महानिदेशक ने यूनियन से जुड़े सभी लोगों की प्रशंसा की व उनको धन्यवाद दिया मुलाकात के दौरान पत्रकार यूनियन ने राज्य में पत्रकारों की समस्या से महानिदेशक को अवगत कराया और उन्हें 11 सूत्रीय एक मांग पत्र भी सौंपा जिस में मुख्य रुप से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के उपयोग हेतु कंप्यूटर एवं प्रिंटर के लिए समय सीमा बढ़ाने और ऋण सीमा धनराशि में वृधि कर ₹200000 करने की मांग रखी गई। मान्यता प्राप्त पत्रकारों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा को प्रस्तावित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर डीवीसी योजना से मुक्त रखने, राज्य के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को निशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लंबित पत्रकार कॉलोनी का निर्माण व पत्रकारों की सुरक्षा हेतु अन्य राज्यों की भांति पत्रकार सुरक्षा अधिनियम पारित करने की बात रखी गई । चूंकि राज्य के पत्रकार विषम भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य करते हैं इसलिए मान्यता प्राप्त पत्रकारों का ₹500000 का बीमा राज्य सरकार द्वारा किए जाने, कैशलेस हेल्थ कार्ड बनाने की मांग रखी गई ताकि पत्रकार राज्य के चिकित्सालयों में आसानी से अपना व अपने परिवार के सदस्यों का इलाज करवा सकें राज्य के अतिथि गृहों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए प्राथमिकता के आधार पर ठहरने हेतु आरक्षण की व्यवस्था, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों की भांति भारतीय प्रेस परिषद द्वारा नामित व श्रम विभाग उत्तराखंड द्वारा पंजीकृत पत्रकार यूनियन व संगठनों को विधायक निवास सूचना निदेशालय देहरादून में कार्यालय प्रयोग हेतु कक्ष आवंटन किए जाने,  सूचना एवं लोक संपर्क निदेशालय में गठित पत्रकार कल्याण कोष विज्ञापन सूचीबद्धता समिति एवं प्रैस मान्यता समिति की पुनः समीक्षा कर पुनः गठन करने, समितियों में एक पत्रकार संगठन से एक प्रतिनिधि को शामिल किए जाने, डीएवीपी से डिस क्वालीफाई समाचार पत्रों को पूर्व की तरह सूचीबद्ध माना जाए उन्हें वर्तमान विभागीय दर से विज्ञापन दिए जाने, सूचना एवं लोक संपर्क निदेशालय में प्रत्येक माह पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों को क्रमवार द्विपक्षीय वार्ता हेतु बैठकों का आयोजन किए जाने हेतु, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा कुछ चुनिंदा समाचार पत्रों को ही प्रकाशन हेतु विज्ञापन एवं निविदाएं ना देकर छोटे लघु व मंझोले दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक समाचार पत्रों को भी विज्ञापन निविदाएं दिए जाने, विज्ञापन के आवंटन का बजट राष्ट्रीय समाचार पत्रों और टीवी चैनलों, पोर्टल आदि के बजट से पृथक किए जाने,  प्रदेश व अन्य राज्यों से आने वाले पत्रकारों के लिए राजधानी देहरादून में ठहरने की व्यवस्था करने आदि विषयों पर आधारित मांग पत्र प्रस्तुत किया गया जिस पर महानिदेशक ने जल्द ही संज्ञान लेने और कार्यवाही करने का आश्वासन देवभूमि पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों को दिया। इस दौरान विजय जायसवाल वी0 डी शर्मा के अतिरिक्त डॉ एम एस बड़ौनी, सुभाष जोशी, प्रेमलता भरतरी, बालेश गुप्ता, प्रदीप चौधरी, योगेंद्र मलिक, रवि अरोड़ा,एन0के0 गुसाईं, तरुण मोहन, ओमपाल सिंह, दीपक गुलानी, रितुराज गैरोला, राजकुमार छाबड़ा, श्रीमती विनोद उनियाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Post A Comment: