ऋषिकेश। सोमवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा  दोनो किडनी फ़ेल होने से जूझ रही एक अति निर्धन परिवार की महिला जो कोहली हॉस्पिटल ऋषिकेश में उपचार के लिए कई दिनों से  भर्ती  है को उपचार के लिए रु 7100/- की सहायता राशि प्रदान  करि गयी।
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्य गण आज दिन 12 बजे श्री गोपाल मंदिर मुखर्जी मार्ग ऋषिकेश में एकत्रित हुए जहां क्लब ने अति निर्धन परिवार से तालुक रखने वाले श्री वैष्णो प्रताप जी को उनकी धर्मपत्नी के डायलिसिस के लिए व उनके किडनी रोग के उपचार हेतु सहायता के लिए रु 7100/- का चेक दिया और और भगवान गोपाल से उनके शीघ्र अति शीघ्र स्वस्त होने की प्रार्थना करि।
 वैष्णो प्रताप ने बताया कि उनको इस धनराशि की अति आवश्यकता थी जिस्के लिए उन्होंने क्लब के सदस्यों को धन्यवाद कहा। क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया कि क्लब निर्धन लोगो की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है।
इस अवसर पर सुशील छाबरा, धीरज मखीजा, अभिनव गोयल, लविश अग्रवाल आदि उपस्थित थे

Post A Comment: