ऋषिकेश, 10 अगस्त। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के75 स्कूलों सहित 34 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। यह जानकारी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की प्रभारी सरोज बाला ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान यह दवाई खिलाई गई है। इसके बाद जो बच्चे दवाई खाने से छूट जाएंगे। उन्हें 17 अगस्त को दोबारा खिलाई जाएगी। सरोज बाला के अनुसार इस अभियान के दौरान सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को यह दवाई खिलाई जा रही है। यह दवाई बच्चों के पेट में कीड़े हो जाने पर दी जाती है। वही एन एच.एम मिशन के निदेशक युगल किशोर पंत का कहना था कि इस अभियान के तहत पूरे उत्तराखंड राज्य में 42. 52 लाख बच्चों को कृमि मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है इसके अंतर्गत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 12 . 44 बच्चे भी शामिल हैं इसके अलावा स्कूल न जाने वाले करीब 9.12लाख बच्चों को दवा खिलाई जाएगी ।बच्चों को दवा खिलाने के लिए 24.056 शिक्षकों और 19.87 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
स्वास्थ्य
ऋषिकेश नगर निगम के 75 स्कूलों व 34 आंगनबाड़ी के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई पिलाई गई

Post A Comment: