देहरादून। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की जिला ईकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शिवाजी धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में बाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों ने कहा कि आज प्रदेश के निकायों में सफाई कर्मचारियों का जो शोषण किया जा रहा है उसे यह वर्ग अब बर्दाश्त नहीं करेगा और जल्द ही सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
 बैठक में पूर्व डीएसपी एवं जनसेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगराम सिंह ने कहा कि जिस मांग को लेकर तीन माह पूर्व स्वच्छता समिति के कर्मचारियों ने हड़ताल की थी वो तो पूरी हुई नहीं और 275 रूपये प्रतिदिन का जो शासनादेश जारी किया गया है उसके तो हाईकोर्ट ने पहले ही आदेश कर रखे हैं। भावाधस के प्रदेश संयोजक मोहन काला ने कहा कि असल मांग तो संविदा पर करने की थी जिसे पूरी तरह से नजरअंदाज इस सरकार ने कर दिया। संघ के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रतिदिन 275 रूपये देने का शासनादेश जारी किया है उससे सफाई कर्मचारियों के भविष्य पर कुठाराघात हुआ है। लो स्वच्छकार वर्षो से इस इंतजार में थे कि वे संविदा पर समायोजित हो जायेंगे उन्हे अब आठ हजार रूपये प्रतिमाह में ही अपने परिवार का पालन-पोषण करना पड़ेगा जो कि उनके व उनके परिवार के साथ घोर शोषण है जिसे अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मृतक आश्रितों को नियुक्तियां नहीं दी जा रही है। पक्की भर्ती में भी यही वेतन सरकार देगी। जो कि मंजूर नहीं होगा। वहीं बाल्मीकि एवं दलित समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार ने भी सफाई कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से सफाई कर्मियों की भर्ती करने के साथ ही स्वच्छता समिति के कर्मचारियों को संविदा पर करने की मांग की। बैठक में दीपक सैलवान, सुभाष खैरवाल, रूपेश चंचल, दिनेश कुमार, श्याम कुमार, गगन छाछर, विपिन चंचल, गोविन्द कुमार, अंजुल तेश्वर आदि मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड बाल्मीकि अम्बेडकर महासभा का हुआ गठन 
देहरादून। शिवाजी धर्मशाला में रविवार को आयोजित हुई बैठक में सर्व सम्मति से उत्तराखण्ड बाल्मीकि अम्बेडकर महासभा का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार व प्रमुख महामंत्राी विपिन चंचल को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संगठन के नव मनोनीत पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति  जागरूक करने के साथ -साथ समय-समय  पर उनको प्रोत्साहित करना भी होगा। 19 अगस्त को महासभा की ओर से एक अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। 

Post A Comment: