ऋषिकेश।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी देहरादून के संगठनात्मक (जिला अध्यक्ष परवादून,ऋषिकेश) गौरव सिंह चौधरी,(जिला अध्यक्ष पछवादून देहरादून) संजय चौधरी,महानगर देहरादून के अध्यक्ष लालचंद शर्मा को नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं द्वारा नटराज चौक से जलूस के साथ कांग्रेस भवन ऋषिकेश लाये व उनके सम्मान में आतिशबाजी की व फूलमालाओं से स्वागत किया इनके साथ साथ श्री हिमांशु बिजल्वाण को पुनः संगठनात्मक (जिला देवप्रयाग) का अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया व आज के कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रुप से नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत व कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने किया इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने कहा कि सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना है हमारी लड़ाई बहुत बड़े बहुरूपीये से है। प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव ने कहा की पार्टी तभी मजबूत होगी जब नीचे तक के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश सचिव विमला रावत ने कहा कि पार्टी को महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए। पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि पार्टी को एक तालमेल बिठा कर सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को एक राय से चलाना होगा। प्रदेशमहासचिव के एस राणा ने कहा कि पार्टी किसी एक विशेष की नहीं है पार्टी सब के सहयोग से चलती है पार्टी ने युवाओं पर विश्वास कर देश को एक नई दिशा देने का काम किया है स्वागत समारोह में महानगर देहरादून के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि आज आप सभी ने जो हमारा स्वागत किया है और माला के रूप जो जिम्मेदारी हमें दी है उसे हम अपनी पूरी कोशिश के साथ निभाएंगे वह पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे जब कभी भी किसी कार्यकर्ता को मेरी पार्टी हित में जरूरत होगी वह सदा तैयार रहेंगे जिला अध्यक्ष पछवादून संजय किशोर ने कहा कि मैं सभी का स्वागत के लिये धन्यवाद देता हूं  और मुझे जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी ने सौंपी है  व मुझ पर विश्वास किया है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा वह इस भाजपा की नाकामी को जनता को बताने का काम करेंगे जिला परवादून दून (ऋषिकेश) के अध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी ने सबका धन्यवाद किया और कहा कि देश इस समय तलवार की धार पर खड़ा है देश को यह मोदी सरकार हिंदू मुसलमान सवर्ण दलित में बांटने का काम कर रही है उन्होंने विशेषकर युवाओं व महिलाओं से आह्वान किया कि वह आगामी चुनाव में इस भ्रष्ट बड़बोली सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेे। कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से सभी का स्वागत किया व सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आज के कार्यक्रम मे आने पर धन्यवाद किया  इस अवसर पर संजय पालीवाल, विजय सारस्वत राजपाल खरोला,जयेंद्र रमोला,जयपाल जाटव, विमला रावत,शूरवीर सजवाण, के.एस.राणा, राजेंद्र तिवारी सनतशास्त्री, संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, योगेश शर्मा,तनवीर सिंह, चंद्रकांता जोशी, सरोज देवरानी, प्यारेलाल जुगरान, कमला शर्मा, दिनेश चंद मास्टर, नंदकिशोर जाटव,मुकेश जाटव, सोहन लाल, राकेश सिंह, हरिराम वर्मा,भगवान सिंह पवार,संतोष कुकरेती, मधु जोशी, राजेश शाह,राम कुमार, इंद्र प्रकाश अग्रवाल,शैलेंद्र बिष्ट, शिव प्रसाद भट्ट, कमला गौड, मनोहर चावला,अजय धीमान, प्रदीप चंद्रा, जितेंद्र पाठी, रविंद्र बिरला देवेंद्र प्रजापति सन्नी प्रजापति प्रदीप चन्द्रा, सावित्री देवी,ऐकांत गोयल,शिवम भारद्वाज, प्राशु बनर्जी, शैलेंद्र रस्तोगी, वेद धीगडा आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: