देहरादून। उत्तराखंड के नन्दा देवी की चोटी में वर्ष 1965 में अमेरिका और भारत के सहयोग से चीन की गतिविधियों की देखरेख को ले जाये गए प्लेटिनियम पैक के अचानक तूफान आने और बाद में भारी हिमपात के कारण गुम हो जाने के बाद आज तक ना मिलने पर उससे रेडिएशन लीक होने से सम्भावित हानि पर प्रदेश के पर्यटन मंत्राी सतपाल महाराज ने चिंता व्यत्तफ की है। इस सम्बंध में उन्होंने अपनी चिंता से बीती 3 अगस्त को प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी से भेंट कर अवगत कराया है। इस पर पीएम मोदी ने भी चिंता व्यक्त करते हुए इसकी खोज का विश्वास दिलाया है।
विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में संवादादाता सम्मेलन में सोमवार को सतपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने वर्ष 1967 में नए सिरे से प्लेटिनियम पैक से तैयार रडार की स्थापना की। लेकिन वर्ष 1965 में गुम हुए पैक का अभी तक पता नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि अपने लोकसभा सदस्य के कार्यकाल में दो बार इस सम्बंध में प्रश्न पूछा, मगर तत्कालीन प्रधानमंत्राी ने कोई उत्तर नहीं दिया।
पर्यटन मंत्राी ने कहा कि इस पैक के गुम होने से चिंता इस बात की है कि यदि वह सामग्री अभी जमीन में है तो उसके रेडिएशन लीक होने से गंगा का पानी प्रदूषित ना हो जाये अथवा अन्य कोई व्यापक क्षति ना हो जाये। उन्होंने बताया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाभारत और बुद्विष्ठ सर्किट बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य हो रहा है।

Post A Comment: