ऋषिकेश,01अगस्त। मुख्यमंत्री की विधान सभा के अंतर्गत  बीरपुर(डांडी)भोगपुर,थानो तक दो लेंन में  चौड़ीकरण बी0एम /एस0बी0सी0एम्0 का निर्माण क लिए लगभग 6 महीने पूर्व ₹739.33 लाख स्वीकृत होने के बाद भी कार्य प्रारम्भ नही हो पाया।मार्ग जर्जर अवस्था में होने के कारण इस पर चलना दूभर हो गया है।जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में  प्रशासन के खिलाफ  रोष फैल रहा है  जिन्होंने सड़क न बनने पर आंदोलन की चेतावनी दी है उल्लेखनीय है कि सड़क की स्वीकृति मिलने के बावजूद भी सड़क ना बनने से  लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है  इस संदर्भ में रानी पोखरी न्याय पंचायत प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें चाहे घमण्ड पुर, भोगपुर - इठारना,लिस्टराबाद,सैनिक बस्ती,झीलवाला या बीरपुर,भोगपुर -थानो मार्गो की स्थिति चलने लायक नही है।इन मार्गो के रखरखाव के लिये गैंग बिट होती थी।जो समय -समय पर मार्ग को दुरस्त करती रहती थी।परन्तु आज लगभग 55-60 किलो मीटर का रखरखाव की जिम्मेदारी दो मेट व तीन गैंग बिट कर्मचारी(मजदूरो)पर है।सरकार द्वारा मजदूरो की भर्ती न करना इस का मुख्य कारण है।जिस कारण मार्गों का सही ढंग से रखरखाव नही हो पा रहा है।

Post A Comment: