ऋषिकेश 11 अगस्त। ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग नंबर 58 पर शिवपुरी के निकट शनिवार की सुबह 11:00 बजे भारी भूस्खलन हो जाने के कारण मार्ग दोनों ओर से पूरी तरह बंद हो गया है सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मार्ग को खोलने के लिए पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गया है नरेंद्र नगर के उपजिलाधिकारी लक्ष्मी  राजचौहान ने बताया कि ऋषिकेश बद्रीनाथ मार्ग पर शिवपुरी के निकट भारी मात्रा में  शनिवार की सुबह 11:00 बजे भू संकलन हो गया था। जिसके कारण दोनों और वाहनों का जाम लग गया भूस्खलन से सड़क पर आए मलबे को हटाने के लिए मौके पर दो JCB च।र  ट्रक व अन्य साजो सामान भेज दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि शाम तक रास्ते को आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा चौहान का कहना था कि जहां पर भूस्खलन हुआ है उसी के ठीक नीचे बजरी तोड़ने का भी प्लांट लगा है जिसे बचाया जाने के लिए कुछ बाधा उत्पन्न हो रही है लेकिन एन एच के जेई  अधिकारी मृत्युंजय शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं जोकि मार्ग खुलवाने में पूरी तरह मदद कर रहे हैं।

Post A Comment: