ऋषिकेश।विधानसभा अध्यक्ष तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने शहीद के घर जाकर दी परिजनों को सांत्वना ऋषिकेश,07अगस्त। जम्मू कशमीर के बांदीपुरा के गुरेज सैक्टर मे मंगलवार की सुबह आंतकवादियों की मुठभेड़ के दौरान तीर्थ नगरी ऋषिकेश का एक और जवान शहीद हो गया जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों मे जहाँ कोहराम मंच गया वहीं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शहीद के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।मिली सूचना के अनुसार गुमानीवाला श्यामपुर निवासी राईफल मैन हमीर पोखरियाल जम्बू कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में आज सुबह 6 बजे शहीद हो गए है वे मूल निवासी पोखरियाल गाँव लम्बगांव के निवासी थे। शहिद के घर पहुंचने वालो मे भाजपा के मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा , ज्ञान सिंह नेगी ,कुसुम कंडवाल , भगत राम कोठारी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


Post A Comment: