ऋषिकेश। बृहस्पतिवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में कांवड़ मेले में उत्कृष्ट तरीके से अपनी ड्यूटी निभाने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी एवं लॉयन अध्यक्ष अतुल जैन द्वारा सम्मानित किया गया
देहरादून रोड स्थित होटल अमारिस में आयोजित एक कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के निदेशक लॉयन आशीष अग्रवाल ने क्लब द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले कार्यक्रमों का विवरण देकर किया। क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया किस तरह का मेले के दौरान क्लब के सदस्य गणों को स्पेशल पुलिस ऑफिसर नियुक्त किया गया था और उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कांवड़ मेले में का ट्रैफिक सुचारु रुप से चलाने में पूर्ण सहायता की।
सीईओ नरेंद्र नगर जेपी जुआल ने कांवड़ मेले के समय क्लब द्वारा लक्ष्मण झूला पुलिस को जरूरत पड़ने पर क्लब द्वारा तुरंत लाउडस्पीकर एवं माइक सेट उपलब्ध कराने के बारे में बताते हुए कहा की यह क्लब समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहता है एवं इसके युवा कार्यकर्ता भी सम्मान के हकदार हैं।
सीईओ ऋषिकेश वीरेंद्र सिंह रावत ने लायंस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा की इन कार्यक्रमों से पुलिस प्रशासन का मनोबल बढ़ता है और वह समाज से और जुड़ाव महसूस करते हैं।
एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक हरिद्वार डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा की लायंस क्लब रॉयल के कार्यक्रमों में पहले भी आए हैं और क्लब के सदस्य गणों का जोश एवं कार्यशैली देखकर वह बहुत प्रभावित है उन्होंने ऋषिकेश पुलिस की सराहना करते हुए कहा की संपूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र की पुलिस में ऋषिकेश पुलिस का कार्य सबसे मुश्किल था और सबसे ज्यादा संतोषजनक तरीके से निभाया गया।
कार्यक्रम में गुड्डू सिंह ऋषभ जैन मनोज बत्रा सागर ग्रोवर अर्णव गुप्ता अतुल सिंघल सुमित चोपड़ा डॉक्टर गगन शर्मा विनीत गर्ग पुनीत गर्ग वैभव गुप्ता अमन आनंद विनीत गुलाटी प्रशांत जमदग्नि धीरज मखीजा हिमांशु अरोड़ा पंकज सुशील अभिनव अरविंद राहुल छाबरा मयंक गुप्ता कपिल गुप्ता पंकज गुप्ता जयदत्त शर्मा हरीश ढींगरा दिनेश कोठारी दीपक अनीता ममगाई चारु कोठारी बाबूराम अग्रवाल उपस्थित थे।

Post A Comment: