देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज में इस बार छात्र संघ चुनाव में 55.59 फीसद मतदान हुआ, जो बीते पांच सालों में सर्वाधिक है। वर्ष 2014 में मात्र 22.71 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2017 के चुनावों में 52.44 फीसद मत पड़े थे। इस बार छात्र संघ चुनाव में 6049 मतदाताओं में से 3363 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रविवार सुबह मतगणना होगी और दोपहर तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।
एनएसयूआइ-एबीवीपीके बीच कॉलेज परिसर से बाहर छुटपुट मारपीट की घटना को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण रहा। डीएवी कॉलेज में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर दो बजे तक चला। कॉलेज में मतदान के लिए अलग-अलग कमरों में 17 बूथ बनाए गए थे। छात्राओं के लिए प्रवेश के लिए अलग से और छात्रों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन की तरफ से सीओ डालनवाला जया बलूनी पुलिस बल के साथ कॉलेज परिसर में मौजूद रहीं।
कॉलेज के मुख्य नियंता मेजर अतुल सिंह और कॉलेज टीम ने छात्र-छात्राओं के परिचय पत्र जांच कर ही उन्हें कॉलेज परिसर में मतदान के लिए प्रवेश दिया। दोपहर तक बढ़ा मतदान का ग्राफ मतदान शुरू होने के दो घंटे के अंदर यानि 11 बजे तक केवल 21 फीसद मतदान हुआ था। इसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे बारिश में भी छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। दोपहर एक बजे तक 45 फीसद मतदान हो चुका था।
प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि कुल मतदान 55.59 फीसद रहा। कड़ी सुरक्षा में रखी हैं मतपेटियां मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर डीके त्यागी ने बताया की मतपेटियों को छात्र नेताओं, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के सामने स्ट्रॉगरूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। कमरे को सील कर दिया गया है। आज नौ बजे से शुरू होगी मतगणना मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.डीके त्यागी ने बताया कि रविवार को सुबह 9:30 बजे से मतगणना शुरू होगी। दोपहर करीब दो बजे तक परिणाम घोषित कर जाएंगे। कॉलेज का बैडमिंटन हाल को मतगणना स्थल बनाया गया है। जहां पांच टेबल सेट लगाए गए हैं। जिनमें अलग-अलग पांचों पदों की मतगणना होगी।


Post A Comment: