देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ यूट्यूब पर चलाए जा रहा गीत किसी की गहरी साजिश है। ये मामला बेहद गंभीर है इसपर कड़ी कार्रवार्इ होनी चाहिए। ये कहना है प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन का। 
डॉ. देवेंद्र भसीन का कहना है कि ये वीडियो सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की छवि को धूमिल करने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें प्रयोग की गई भाषा अपराध की श्रेणी में आती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं और इन्वेस्टर्स मीट के जरिए प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना के लिए प्रयत्नरत हैं। तो वहीं दूसरी ओर इस तरह की साजिशों के जरिए न सिर्फ सीएम की छवि को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है बल्कि राज्य के हितों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतों को भाजपा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उनका कहना है कि इससे पहले भी शराब की बोतलों का मामला भी सामने आया था। 
डॉ. भसीन ने यह भी कहा की इस प्रकरण में जिस गायक को जोड़कर देखा जा रहा है, उन्होंने खुद भी वीडियो जारी कर साफ किया है कि इस गीत से उनका कोर्इ लेना-देना नहीं है। जिससे साफ पता चलता है कि ये एक षड़यंत्र है। 

Post A Comment: