ऋषिकेश। पुलिस चौकी आईडीपीएल मे वार्ड मेम्बर के द्वारा फ़ोन से सुचना दी की की काले की ढाल सर्वहारा नगर में किसी आदमी ने आत्महत्या कर ली है। इस सुचना पर चौकी प्रभारी आईडीपीएल ने तुरंत फाॅर्स के साथ मोके पर जाकर वह देखा तो एक आदमी नोनि गोपाल पुत्र स्व0 श्री मनोरजंन हवलदार, उम्र 30 वर्ष, मृत अवस्था में था। पुछ्ताछ करने पर उसकी पत्नी निशा के द्वारा बताया गया की उनके द्वारा मुझे हाट बाजार से सब्जी लेने भेजा था। वापस आकर देखा तो दरवाज़ा नहीं खोला। तब मेरे द्वारा पड़ोस की एक औरत के बुलाकर दरवाजा खोला तो मेरे पति ने नाईलोन की रस्सी का फन्दा बनाकर फांसी लगाई थी। हम दोनो के दवारा रस्सी को काटकर उनको नीचे उतारा और इसकी सुचना वार्ड मैम्बर को दी। मृतक की एक दो साल की बेटी भी है। मृतक कि पत्नी निशा सहारा इंडिया के ऑफिस मे काम करती है। म्रतक के भाई का मेडिकल स्टोर है। मौके पर कोई सुसाईड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Post A Comment: