ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्यों ने  अपने अपने विद्यार्थी काल के विद्यालयों में जाकर अपने पुराने शिक्षकों के साथ शिक्षक दिवस मनाया ।
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्य ऋषिकेश के विभिन्न स्कूलों के पूर्व छात्र हैं। बुधवार सुबह क्लब के कुछ सदस्य अपने अपने पूर्व विद्यालय में पहुंचे और वहां अपने पूर्व शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाइयां देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वर्षों बाद  शिक्षकों व विद्यार्थियों  के मिलने पर सभी के चेहरे पर एक अद्भुत ख़ुशी का एहसास देखा जा सकता था।
क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा की डॉक्टर राधाकृष्णन कि उनके जन्मदिवस पर पूर्व छात्रों से मुलाकात
का दिन ही शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। दशकों पहले जब डॉक्टर राधाकृष्णन के कुछ पूर्व विद्यार्थी उनसे मिलने गए थे तो उन विद्यार्थियों को हुए अद्भुत खुशी के एहसास को वह आज स्वयं महसूस कर रहे हैं व डॉ राधाकृष्णन को हुए एहसास की कल्पना वह अपने शिक्षकों के चेहरे की मुस्कुराहट को देखकर कर सकते हैं।
मॉडर्न स्कूल में प्रधानाचार्य श्रीमती उर्मिला जुयाल शिक्षक श्रीमती नंदनी, पुष्पा कुशवाह, शकुंतला नेगी व जीत सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया। शिक्षक श्रीमती नलिनी शर्मा को सम्मानित किया गया व श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य  डीबीएस रावत एवं शिक्षक गोविंद सिंह रावत को सम्मानित किया गया।
सम्मानित करने वाले सदस्यों में अध्यक्ष अतुल जैन, मानव जौहर, सुशील छाबड़ा, धीरज मखीजा, अरविंद किंगर धीरज अग्रवाल, पुनीत गुप्ता, सागर ग्रोवर, अभिनव गोयल , मनोज बत्रा व लविश अग्रवाल थे।

Post A Comment: