ऋषिकेश  9 सितंबर  । लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल, श्री सेवा फ़ाउंडेशन एवं कैन इंडिया फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ऋषिकेश में  ब्रेस्ट कैंसर शिविर का निशुल्क आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती शशि प्रभा अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर श्रीमती शशि प्रभा अग्रवाल ने कहा है कि, ब्रेस्ट कैंसर जैसी समस्या पर निशुल्क जागरूकता शिविर का आयोजन एक सराहनीय पहल है। मुझे उम्मीद ही नहिं अपितु विश्वास है कि यहां पर आये हुई महिलाओं  को इसका फायदा अवश्य होगा।
 CMI हॉस्पिटल, देहरादून से पधारी वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ  डॉ सुमिता प्रभाकर ने कहा है कि दुनिया भर में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में साल 2015 में 1 लाख 55 हजार ब्रेस्ट कैंसर के नये मामले सामने आये। देश में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते मामलों की असल वजह है जागरूकता की कमी।
    कार्यक्रम संयोजक  श्रीमती चारुल  कपाड़िया ने कहा है कि सेवा फाउंडेशन द्वारा  विगत कई वर्षों से  महिलाओं को जागरुक करने की दृष्टि से  इस प्रकार के निशुल्क शिविर के आयोजन किए जा रहे हैं ।
  लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की गीतू अरोड़ा ने बताया कि पहले ये बीमारी 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को होती थी, लेकिन आज 20 से 50 साल की महिलाओं को भी ब्रैस्ट कैंसर हो रहा है। जो कि काफी डरावनी स्थिति है इसलिए इस बीमारी से लोगों को जागरूक करना ही इसका एकमात्र इलाज है।
शिविर में डॉ अनीता वर्मा, डॉ आशुतोष सिंह व डॉ ज्योति दरबारी ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर नेहा जैन, युविका चंदानी, आयुषी छावड़ा, पूजा अग्रवाल, शालू कक्कड़, ज्योति सिंगल, डॉ विनीता सिंह, डा. दीपिका राणा, डॉ. रेखा खन्ना, श्रीमती प्रवीण,  राही कपाड़िया  आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: