ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने श्रद्धांजलि सभा के दौरान खटीमा कांड के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को याद किया।
खटीमा कांड की 24वीं बरसी पर विधानसभा अध्यक्ष ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के सपने को साकार करने के लिए उत्तराखंडीयों ने आज के दिन अपनी जान न्याैंछावर कर दी थी। अग्रवाल ने कहा कि शहीदों की शहादत की बदौलत ही हमें यह उत्तराखंड मिला है। शहीदों के दिए गए बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अग्रवाल ने कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को लेकर हम सबको एकजुट होकर कार्य करना है।उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार भी शहीद आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप श्रेष्ठ समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने का सपना अटल बिहारी वाजपेई ने ही साकार किया था। उनके प्रधानमंत्री रहते ही उत्तराखंड राज्य का गठन हो पाया था। इस अवसर पर प्रदीप धस्माना, सुदेश कंडवाल, रविंद्र राणा, सतपाल सैनी, राजेश जुगरान, गणेश रावत, आशा कुडियाल, संदीप चौहान,राजीव गुप्ता,महिपाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: