कार्यक्रम के दौरान डेमो के जरिए खिलाड़ियों ने दिखाए अपनी प्रतिभा के दर्शन
साहसिक खेलों के प्रति युवतियों के साथ-साथ नन्हें-मुन्नों में भी बढ़ा रुझान
ऋषिकेश। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में साहसिक खेलों के प्रति युवतियों के साथ-साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों में भी जबरदस्त तरीके से क्रेज बढ़ता जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जूडो कराटे के प्रति बच्चों के बढ़ते रूझान को देखते हुए आज स्थानीय व्यापार सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जू जित्सू एसोसिएशन को विधायक निधि से एक लाख रुपये की लागत से खेल मैट प्रदान की।इस दौरान बच्चों ने डेमो के जरिए अपनी कला के दर्शन कराकर कार्यक्रम में मोजूद लोगों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने पूर्व में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल भी प्रदान किए।
 रविवार की दोपहर जू - जित्सू एसोसिएशन ऑफ देहरादून द्वारा व्यापार सभा भवन  में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत  करते हुए कहा है कि  ऋषिकेश में  जूडो और कराटे के क्षेत्र में  अनेक प्रतिभाएं उभरकर सामने आ रही है। इन प्रतिभाओं को तराशने की आवश्यकता है । उन्होंने खेलों के क्षेत्र में युवाओं के साथ-साथ युवतियों के आगे आने पर खुशी जताई।
अग्रवाल ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने जू - जित्सू एसोसिएशन को विधायक निधि से एक लाख लागत से खेल मैट भी भेंट की ।
  कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक राजेंद्र गुप्ता श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जी बी पी एस रावत भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिता मंमगई,समाजसेवी डी पी  रतूड़ी ,युवा समाजसेवी अक्षत गोयल,आंकाक्षा वर्मा, वरदान वर्मा, अजय कुमार, मोहन सिंह राणा  आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post A Comment: