ऋषिकेश। मिनिस्टर आॅफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज हर्षमिता कौर बादल की अध्यक्षता में वल्र्ड फूड समिट में प्रदेश में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिभाग किया। 
फूड समिट में भारत व डेनमार्क के मध्य व्यापारिक व व्यवसायिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत के प्रतिनिधि मंडल कानफिडरेशन आॅफ इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के मध्य आयोजित बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल ने डेनिस प्रतिनिधियों को फूड प्रोसेसिंग सेक्टर, आर्गेनिक सेक्टर, सीड सर्टिफिकेशन सेक्टरों कें निवेश एवं अपनी विशेषज्ञता बांटने के लिए उत्तराखण्ड आमंत्रित किया। डेनिस इण्डस्ट्री के प्रतिनिधियों को 7 अक्टूबर को उत्तराखण्ड में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे के लिए आमंत्रित किया। इस बैठक में सचिव कृषि डीएस पांडियन उपस्थित रहे। 
बैठक में डेनिस प्रतिनिधि के रूप में हेनरिक क्रिसटेन्सन, हेनरिक शुरमन, लार्स डिथसर, मंधाराम हरवानी, पीटर व सर्वजीत दूबे उपस्थित रहे जबकि भारतीय प्रतिनिधि मंडल में विनायक गुप्ता, मिनाज आलम, रवि कपूर, आदि शामिल रहे। 

Post A Comment: