देहरादून: राजधानी के तीन स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में मंगलवार को नामांकन पत्र भरे गए। डीएवी एवं डीबीएस महाविद्यालयों में सुबह 10 बजे नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जबकि एसजीआरआर में दोहपर 12 बजे से चार बजे के बीच नामांकन पत्र लिए गए। 

डीबीएस एवं एसजीआरआर में नामांकन से पहले अंतिम दिन सुबह विभिन्न कक्षाओं में दाखिले भी हुए। तीनों महाविद्यालय परिसरों में अपने समर्थकों के साथ उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। इस दौरान किसी प्रकार का कोई हुडदंग देखने को नहीं मिला। 

डीएवी महाविद्यालय में सभी छह पदों के लिए 26 नामांकन पत्र भरे गए। सबसे अधिक आठ नामांकन कोषाध्यक्ष पद को एवं सबसे कम दो उपाध्यक्ष पद के लिए भरे गए। डीएवी में नामांकन की जांच के बाद अंतिम सूचि बुधवार को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद ही स्थिति साफ होगी कि कितने प्रत्याशी मैदान में रह जाएंगे।

उधर, डीबीएस महाविद्यालय में छह पदों के लिए 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक उम्मीदवार सहसचिव पद पर हैं जिसमें 17 छात्र-छात्राएं अपना भाग्य अजमा रहे हैं। जबकि सबसे कम अध्यक्ष पद पर केवल दो प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा। यहां अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

उधर, श्री गुरूराम राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी निर्धारित छह पदों के लिए 16 नामांकन पत्र भरे गए। यहां सबसे अधिक चार नामांकन कोषाध्यक्ष पद के लिए आए। जबकि महासचिव, सहसचिव एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर दो-दो उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर होगी। एसजीआरआर ने भी उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। 

डीएवी में अंतिम सूची होगी जारी

डीएवी महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.डीके त्यागी ने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो जाएगी। दोपहर बाद 4:00 से 4:30 बजे के बीच अंतिम सूचि की त्रुटियों में सुधार किया जाएगा। फिर शाम 5:30 बजे अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

एमकेपी में होंगे नामांकन 

एमकेपी महाविद्यालय में बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 3:15 बजे से 4:15 बजे के बीच नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। 4:30 से 5:00 बजे के बीच अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। महाविद्यालय की मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. तृष्टि मैठानी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शाम अंतिम सूची जारी होने तक निरंतर जारी रहेगी।

डीएवी महाविद्यालय

-अध्यक्ष के उम्मीदवार

 -आदित्य बिष्ट, एनएसयूआइ

- जितेंद्र सिंह बिष्ट, एबीवीपी

- सागर जोशी, अखंड छात्र संगठन

महासचिव के उम्मीदवार

सचिन नैथानी, सत्यम-शिवम

शूरवीर सिंह चौहान, आर्यन

शैलेंद्र परमार, एसएफआइ 

डीबीएस 

अध्यक्ष के दावेदार

-सुधांशु जोशी, एनएसयूआइ

- मनबीर सिंह, एबीवीपी

महासचिव के दावेदार

-अंकित बिष्ट, निर्दलीय

-मनोज राम, निर्दलीय

- शिवराम जोशी, निर्दलीय

एसजीआरआर

अध्यक्ष के दावेदार

- गोरांगना क्षेत्री, एनएसयूआइ

- गिरीश भट्ट, एबीवीपी

- परविंद गुप्ता, निर्दलीय

महासचिव के दावेदार

- अकमल अली, निर्दलीय

- शिवांग प्रताप राणा, निर्दलीय

Post A Comment: