ऋषिकेश 11 सितंबर। स्वर्ण  एकता मंच रानी पोखरी ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित कर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए एससी एसटी एक्ट के अध्यादेश को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की है। मंगलवार को स्वर्ण एकता मंच रानी पोखरी के बैनर तले मंच के संयोजक पुष्पराज बहुगुणा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिए गए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन में कहा कि यह अध्यादेश स्वर्ण जाति के लोगों पर अत्याचार ही नहीं बल्कि काला कालू सौंपने की तैयारी है इसका स्वर्ण एकता मंच पुरजोर विरोध करता है एक्ट मे स्वर्ण जाति के लोगों की उपेक्षा की गई है जिसके अंतर्गत एस सी एसटी की धारा 89 का अध्यादेश लागू कर  स्वर्ण जाति के लोगों को दबाए जाने का कथित प्रयास किया गया। जबकि सरकार द्वारा आतंकवादियों की सुनवाई के लिए भी सरकारी खर्चे पर वकील उपलब्ध करवाती है। लेकिन इस एक्ट में स्वर्ण जाति के लोगों को कुचलने के लिए जो प्रावधान किया गया है वह काले कानून से कम नहीं है क्योंकि किसी भी एस सी एसटी जाति के लोगों द्वारा लिखी गई रिपोर्ट के बाद सीधी सजा का प्रावधान है ज्ञापन में मांग की गई है कि इस काले कानून को तुरंत समाप्त किया जाए सरकारी नौकरियों में जाति विशेष को न देखकर आर्थिक आधार पर नौकरी दी जाए ,जातिगत आरक्षण समाप्त किया जाए ,अनारक्षित आरक्षण को शीघ्र जनहित में लागू किया जाए, ज्ञापन देने वालों में पंडित कुशला नंद तिवारी ,राजाराम जोशी, दिनेश डोबरियाल ,अनुराग भट्ट, नारायण दत्त भट्ट ,पवन सिंह, चंद्रशेखर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: