ऋषिकेश,24 सितम्बर। रायवाला थानांतर्गत एक व्यक्ति के अचानक सड़क पर गिर जाने  के बाद   राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार की सुबह रायवाला निवासी योगेंद्र सिंह भंडारी उम्र 45 वर्ष पुत्र धन सिंह भंडारी अचानक बीजीआर कैंप रोड पर सड़क पर गिर गया ।जिसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे राजकीय चिकित्सालय उसके भाई जय सिंह भंडारी द्वारा आपातकालीन सेवा 108 द्वारा लाया गया लेकिन चिकित्सालय पहुंचने से पूर्व उसने दम तोड़ दिया। जहां चिकित्सको  ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Post A Comment: