ऋषिकेश। एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल की सहमति पर दिनेश चंद्र मास्टर एवं मुकेश जाटव को प्रदेश उपाध्यक्ष व नन्द किशोर जाटव एवं हरीश आर्य की प्रदेश संयोजक एससी विभाग में ताजपोशी की गयी। ज़मीनी स्तर पर मजबूत पकड रखने वाले सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद की गयी की वे राज्य स्तर के साथ ही ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र व नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी ज़मीनी जान-पहचान का सदुपयोग पार्टी व सगठन को मजबूत करने में सहयोग करेंगे। क्षेत्र के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को रविवार की कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया। बधाई देने वालों में राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, विनय सारस्वत , शिवमोहन मिश्रा, प्रदीप चन्द्रा, हिमांशु विजल्वाण, राजेश ब्यास, विनोद चौहान, श्रीमती मधू जोशी, श्रीमती चन्द्रकान्ता जोशी, श्रीमती विमला रावत,सत्या कपरुवाण, उम्मेद भण्डारी, सुभाष जखमोला, जितेन्द्रपाल पाठी, अरविन्द भट्ट , कमला प्रसाद भट्ट, बरकत अली , ओम सिंह चंचल ,सनत शास्त्री व कई अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
सम्मान
कांग्रेस एससी विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों को रमोला सहित कांग्रेसियों ने दी बधाई


Post A Comment: