नई दिल्ली I हाल ही में नई दिल्ली के छतरपुर में मिस इंडियन दीवा सीजन-4 का आयोजन किया गया. ये आयोजन बीते 4 सालों से लगातार किया जा रहा है. इस बार में इस फैशन शो का हिस्सा बनने वालों में हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी भी शामिल थीं. सपना चौधरी इस कार्यक्रम के ज्यूरी पैनल में शामिल थीं. उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री, रिमी सेन भी ज्यूरी मेंबर्स में थीं.इतना ही नहीं इस शो में सपना चौधरी ने भी रैंप वॉक किया. ये उनका पहला अनुभव था.

इस दौरान सपना ने सफेद और पर्पल रंग का लहंगा-चोली पहना हुआ था. वह पहली बार रैंप पर आई थीं, लेकिन पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने रैंप वॉक किया. इससे जुड़ी तस्वीरें भी सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.  सपना के इस अंदाज की फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि बीते साल बिग बॉस के सीजन-11 का हिस्सा बनने के बाद से सपना चौधरी देश भर में पॉपुलर हो गई हैं. उन्हें बॉलीवुड ब्रेक भी मिल चुका है और उनके डांस वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. सुनने में आया है कि अब वह बॉलीवुड फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स में लीड रोल में नजर आने वाली हैं.

Post A Comment: