चमोली। जनपद पुलिस का प्रत्येक रविवार को गांव-गांव जाकर चलाये जा रहे जन-जागरूकता अभियान के क्रम विभिन्न गावों में ग्रामीणों के मध्य जाकर लगायी पुलिस चौपाल। ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जनजागरूकता सम्बन्धी जानकारी देकर किया जागरूक।
पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन में रविवार को आयोजित की जा रही पुलिस चौपाल के तहत आज जनपद पुलिस ने ग्राम-बैडाणू, ग्राम-मण्डल (संस्कृत महा0) ग्राम-चूर्मी, ग्राम-बद्रीनाथ, ग्राम-तेफना  ग्राम-कस्बा पोखरी ग्राम- नलगांव ग्राम-धुनारघाट आदि गांवों में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को आपदा सम्बन्धी जानकारी दी। आपदा के समय क्या करें क्या न करे आदि महत्वपूर्ण जानकारी के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, कन्या भ्रूण हत्या के अपराध, सोशल मीडिया फ्रोड, एटीएम फ्रोड, साईबर अपराध , नशे के दुशप्रभाव , घरेलू हिंसा, यातायात नियमों का पालन, महिला एंव बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध, ठगी, मानव तस्करी सम्बन्धी अपराधो की जानकारी देकर जागरूक किया साथ ही पुलिस द्वारा जागरूकता संबंधी पुलिस फोल्डर व कैलेण्डर वितरित किये गये।
रविवार को गांवों में ग्रामीणों के मध्य जाकर पुलिस चौपाल का जनहित में आयोजन जारी रहेगा।

Post A Comment: