ऋषिकेश। नगर पंचायत स्वर्गश्राम जौंक के वार्ड नम्बर 3 के भाजपा से सभासद प्रत्याशी गजेन्द्र नागर के रिश्ते के भाई ने थाना लक्ष्मण झूला मेें तहरीर देते हुए बताया कि कुछ पड़यंत्रकारी उनके चचेरे भाई छवि धूमिल करने प्रयास कर रहे हैं। 
थाने में दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि मेरे चचेरे भाई गजेन्द्र नागर पुत्र चन्द्रपाल नागर निवासी स्वार्गाश्रम नई धर्मशाला भाजपा के पूर्व में सभासद रहे हैं और वर्तमान में वार्ड ने 3 से भाजपा से ही सभासद प्रत्याशी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असमाजित लोग मेरे भाई की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति गीता भवन न 4 का निवासी है जिसका नाम धर्मेन्द्र यादव उर्फ धारू पुत्र उदय चन्द यादव है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी मेरे भाई के विरूद्ध पडयंत्र रचकर एक पुरानी वीडियों की ऐडिटिंग (से छेड़छाड़) कर वायरल कर रहे हैं। उन्होंने वार्ड नम्बर 3 के प्रत्याशी राहुल मिश्रा पर यह वीड़ियों को जगह-जगह दिखाकर बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल मिश्रा अपराधी किस्म आ व्यक्ति है और लक्ष्मण झूला थाने में फर्जी आईडी के आधार यमकेश्चवर से चरित्र प्रमाण पत्र बना लिया है। उन्होंने उक्त लोगों से जानमाल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। 

Post A Comment: