देहरादून। एन्टी ड्रग टास्क फोर्स, एस0टी0एफ0 द्वारा पकड़ी 90 ग्राम हेरोईन
राज्य में एस0टी0एफ0 के अधीन गठित एन्टी ड्रग टास्क फोर्स (ADTF) द्वारा मादक द्रव्य पदार्थों की अवैध तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों के अन्तर्गत श्री बरिंदरजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 के दिशा निर्देशन तथा श्री कैलाश पवांर, पुलिस उपाधीक्षक,एस0टी0एफ0 के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22-10-2018को थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत से दो अभियुक्त 01) धरम सिंह उर्फ धरमा पुत्र स्व0 सुखराम निवासी ग्राम-नांगल,थाना-फरनियां, अरनिया, बुलन्दशहर, उ0प्र0 02) रवि कुमार उर्फ साजन पुत्र रोदास सिंह निवासी ग्राम-परतापुर,थाना-गभाना, जिला अलीगढ़, उ0प्र0 हाल निवासी ब्रहमपुरी थाना-पटेलनगर, देहरादून को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 ग्राम हेरोईन बरामद की गई है।
गिरफ्तार किये गये मुख्य अभियुक्त धरमसिंह उपरोक्त से की गई पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा ग्वालियर, म0प्र0 से उक्त हेरोईन लाई गई थी, जिसकों उसे अभियुक्त रवि के माध्यम से देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सप्लाई की जानी थी। इस सम्बन्ध में गहन पूछताछ से जो नाम उजागर हुये है, उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में थाना पटेलनगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में बरामद उक्त हेरोईन की कीमत लगभग 05 लाख रुपये है।
उल्लेखनीय है कि राज्य मे मादक द्रव्य पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु एन्टी ड्रग टास्क फोर्स (ADTF) का गठन किया गया है, जिसमें एस0टी0एफ0नोडल अधिकारी के रूप मे कार्यरत है। इसके अतिरिक्त जनपद एवं थाना स्तर पर एन्टी ड्रग टास्क फोर्स का गठन प्रत्येक जनपदों एवं थानों पर भी किया गया है। राज्य स्तर,जनपद एवं थाना स्तर पर गठित एन्टी ड्रग टास्क फोर्स की इन टीमों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुये मादक द्रव्य पदार्थों की अवैध तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
टीम में 1) श्री कैलाश पवांर, पुलिस उपाधीक्षक,एस0टी0एफ0 02) उपनिरीक्षक मनोज रावत 3)उपनिरीक्षक अनिल चैहान 4) उपनिरीक्षक विकास रावत 5)हे0का0प्रो0 चिरंजीत 6) हे0का० सुशील 7) हे0 कॉ0नरेन्द्र  8) का० प्रदीप जुयाल शामिल थे। 

Post A Comment: