ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने मंगलवार को  प्राथमिक विद्यालय नंबर 8 मनीराम मार्ग , ऋषिकेश मे 110 बच्चो के बैठने के लिए फर्नीचर दिया गया ।  फनीर्चर देने मे प्रसिद्ध व्यवसाई रूपा अंडरगारमेंट्स बनाने वाली कम्पनी के स्वामी के डी अग्रवाल का विशेष सहयोग दिया। क्लब अध्यक्ष आशु ढ़ंग ने कहा कि इस विद्यालय के छात्र व छात्राए फर्नीचर न होने के कारण बच्चे भूमि पर बैठते थे। उनकी इसी समस्याओ को देखते हुए क्लब ने यह फर्नीचर दिया है । क्लब ने आने वाली सर्दियो के लिये भी वस्त्र आदि देने का आश्वसन दिया ।
 इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष ला ललित मोहन मिश्र ,  सचिव श्रेयांश जैन ,  कोषाध्यक्ष ला अमित सूरी ,  जगमीत  सिंघ , नीरज अग्रवाल ,  दिनेश अरोड़ा ,  तरुण प्रभाकर ,  मुकेश अग्रवाल सहित ' रूपा ' परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे  । 

Post A Comment: