टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली की विदेशी दौरों पर क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के साथ रहने के मसले पर दी गई अर्जी को बीसीसीआई ने स्‍वीकार कर लिया है. बोर्ड ने पहले 10 दिन को छोड़कर बाकी पूरे टूर के लिए पत्‍नी और गर्लफ्रेंड्स (WAGs) के साथ रहने की इजाजत दे दी है.

दरअसल, विराट कोहली ने गुजारिश की थी कि विदेश दौरों पर पत्नियों को साथ रखने की नीति में बदलाव होना चाहिए और पूरे दौरे पर उन्हें अपने पतियों से साथ रहने की इजाजत मिलनी चाहिए.  खबर के मुताबिक सीओए को इस बात पर कोई ऐतराज नहीं है कि पत्नियों को पूर दौरे पर साथ रहना चाहिए, लेकिन टूर के पहले 10 दिन के बाद ऐसी इजाजत देने पर सहमति बनी है.

भारतीय टीम को अब करीब दो महीने लंबा ऑस्ट्रेलिया दौरा करना है और मान जा रहा है कि हाल ही में हैदराबाद में हुई बोर्ड की मीटिंग में इस बात पर भी सहमति बनी थी कि इस मसले पर ऑस्ट्रेलिया की नीति को ही फॉलो किया जा सकता है, जिसमें खिलाड़ियों के परिवारों के साथ बातचीत करके एक ‘फैमली पीरियड’ के नाम से एक वक्त तय किया जाता है जिसकी मियाद हर दौरे पर अलग अलग होती है. खैर, सीओए के साथ इस मीटिंग में टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवि शास्‍त्री ने भाग लिया था.



इससे पहले बोर्ड ने 2015 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स साउदरलैंड के इस निर्णय का स्वागत किया था कि पत्नी और गर्लफ्रेंड्स के साथ रहने से ऑस्ट्रेलिया की परफॉर्मेंस खराब हुई है, लेकिन अब नए फैसले के मुताबिक क्रिकेटर लंबे दौरे पर अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड्स को साथ रख सकेंगे.

Post A Comment: