ऋषिकेश।  लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल एवं श्रीवास ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा 25 अक्टूबर को आयोजित किए गए लॉन्स दीपावली मेले के लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
श्रीवास ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय में लायंस क्लब के सदस्य एकत्रित हुए एवं लकी ड्रा के पुरस्कारों पर अपना दावा करने वाले सभी व्यक्तियों को भी बुलाया गया। क्लब अध्यक्ष अतुल जैन एवं श्रीवास ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के डायरेक्टर निशांत मलिक ने सभी दावेदारों के टिकट्स की जांच करि और जांच करने के उपरांत सभी को पुरस्कार वितरित किए गए।
लकी ड्रॉ के पुरस्कारों में विशाल सेठी ने TVS मोटरसाइकिल जीती, मनोज शर्मा ने गोदरेज अलमारी जीती, सुमित गर्ग ने LED टीवी जीता, सूरज शर्मा ने सैमसंग 4g मोबाइल जीता व राजेश राजभर ने माइक्रोवेव अवन जीता। पुरस्कार जीतने वाले सभी व्यक्तियों के चेहरे पर खुशी देखने योग्य थी।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने मीडिया कर्मियों के माध्यम से ऋषिकेश निवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा की अगले वर्ष लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल इस बार से भी ज्यादा भव्य मेले का आयोजन करेगा जिसमें ऋषिकेश निवासियों को कहीं सारी नई चीजें देखने को मिलेंगी।
इस अवसर पर अतुल जैन निशांत मालिक हिमांशु अरोड़ा मयंक गुप्ता सुशील छाबड़ा लवेश अग्रवाल अरविंद किंगर पंकज चंदानी गुड्डू सिंह आशीष अग्रवाल अभिनव गोयल विशाल कक्कर राहुल छाबरा  आदि उपस्थित थे। 

Post A Comment: